Traffic foundation

Tuesday, 14 March 2017

सड़क का विभाजन

सड़क का विभाजन
चालक हमेशा यह भूल जाते हैं, कि सड़के केवल उनके लिए ही नही है। पैदल यात्रियों, साइकिल वालों, स्कुटर वालों और मोटर साइकिल के लिए यह बात सोचनी सड़क पर कठिन हो जाती है जिनके पास बचाव नही होता है। उनको अपनी सावधानी की जरुरत है। हमेशा सड़क पर चलने वाले पर ध्यान दें। उदाहरणार्थ बच्चे अनहोनी बात कर सकते है। बड़े- बुढे सड़क पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं आपको तब तक नही देखते या सुनते है जब तक वे आपके निकट नही आ जाते है । 
हमेशा पैदल यात्रियों को रास्ता दें । यदि उनकी सुरक्षा को खतरा हो । तब अतिरिक्त सावधानी बरतें जब वे बच्चे और बूढ़े लोग हों । कुछ ऐसे स्पष्ट स्थानों और समय पर जहां पर आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए । जैसे शापिंग केन्द्र, व्यस्त चौराहों, स्कूलों और आवसीय क्षेत्रों जहां बच्चों और अन्य लोगों को सड़क पार करते समय अधिक आवश्यकता पड़ती है । इसके अलावा, बरसात के मौसम में लोग हडबड़ी करते है और जोखिम उठाते है । रात्रि में यह ध्यान रखें कि पैदल यात्री हमेशा इस बात से अनभिज्ञ होते है कि आपके लिए उनको देखना कठिन हो सकता है । तब सावधानी बरतें जब पार्क की हुई कारों और बसों से होकर जा रहे हो, यह देखना या अनुमान लगाना कठिन होता है कि लोग उनके पीछे से पार कर रहे है । पैदलयात्री क्रासिंग या चौराहों पर विशेकर जब आप मोड़ पर हो वाहन को धीरे रखें ।
आपको पैदल यात्रियों को पैदल यात्री क्रासिंग पर रास्ता देना चाहिए। इसका अर्थ यह हुआ कि आपको उस गति से क्रासिंग पर पहुंचना चाहिए जिससे आप समय पर रुक सके ।
उस गति से क्रासिंग पर पहुंचना चाहिए जिससे आप समय पर रुक सके ध़्यान रखे और हमेशा रुकने के लिए तैयार रहें ।
जिग जग ड्राइविंग करने की कभी न सोचें विशेषकर दो पहियों वाले वाहन में यह न केवल खतरनाक है अपितु दूसरों के लिए भी खतरनाक है । मोटरसाइकिलों में उच्च गति पकड़ने की शक्ति होती है । इसका दुरुपयोग न करें
किसी अन्य वाहन को ओवरटेक न करें जो पैदल यात्री स्कूल क्रासिंग पर खड़ा हो । वह चालक पैदल सड़क पार करने वालो के लिए रुका हुआ हो या रुक रहा हो जिन्हें आप नहीं देख पा रहे हो । 
जब आप‍ निजी संपत्ति में प्रवेश कर रहे हो या जा रहे हो तो पैदल यात्री को रास्ता दे । आप यह नहीं देख सकते है कि कोई आ रहा है। हार्न बजाएं और तब वाहन धीरे से चलाएं । 
साइकिल वालों और मोटर साइकिल वालों के वहीं अधिकार और जिम्मेदारी होती है जो बड़े वाहनों के चालकों की होती है जब साइकिल वालों का ओवरटेक कर रहे हो तब एक मीटर की दूरी से दूर रहकर आगे बढ़े । उनके साथ लाइन में चलने की कोशिश न करें । साइकिल वाले दो पंक्ति में बराबर हकदार होते है । इसके अतिरिक्त जब आप अपनी कार से उतरते है तब साइकिल पर चलने वाले और स्कूटवालों को देख ले और उनके रास्ते में अपना दरवाजा खोलने से बचें । साइकिल सवार बच्चों का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है । उनके लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें ।
साइकिल, स्कूटर और मोटर साइकिल वाले कार से छोटे होते है इसलिए, उनकों देखना कठिन होता है । दुर्घटना का सामान्य कारण यह होता है कि दाहिनी ओर मुड़नें वाले चालक आने वाले मोटर साइकिल को देखने में असफल रहते है जैसा कि मोटर साइकिल की गति कार से अधिक होती है । ट्रैफिक में सुरक्षित दूरी का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है यदि आने वाला मोटर साइकिल या स्कूटर हो ।

अधिकांश मोटर साइकिलों की दुर्घटना चौराहों पर होती है । चौराहों पर मुड़नें या प्रवेश से पूर्व, एक दो बार देखकर यह सुनिश्चित कर ले कि वहां कोई मोटर साइकिल या साइकिल नहीं है । मोटर साइकिल वाले ट्रकों और बसों द्बारा नहीं देख सकते है जो उनको ओवरटेक करते है । बड़ें वाहन के पीछे से केवल तब बांयी ओर जाए या बांयी ओर मुड़े जब आप यह सुनिश्चित कर ले कि सड़क साफ है ।
बड़े भारी, मुडने वाले वाहनों को देखें । जब ऐसा वाहन आ रहा हो तब आपको ऐसे वाहन  बायी या दाहिनी ओर से न जाएं । यदि आपका वाहन बड़े मुड़ने वाले वाहन के बीच आ जाता है और किनारे पर आ जाता है तो आपके वाहन की रौंदने की संभावना बढ़ जाती है यदि रहे, लम्बा वाहन एक से अधिक लाइन का प्रयोग कर सकता है जब वह मुड़ रहा हो । 
Be aware        Be alert

No comments:

Post a Comment