Monday, 21 September 2020
हादसों को न्यौता देती क्षतिग्रस्त सड़कें
यह सड़क नागौर जयपुर के लिए कम दूरी होने के कारण यहां दिन रात वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है। यह सड़क छोटी खाटू से तोषीणा के बीच टूटी हुई है। ऎसे में यहां क्षतिग्रस्त सड़क से हादसे की भी आशंका बनी हुई रहती है। इस सड़क पर सरकार द्वारा टॉल टैक्स भी लिया जा रहा है जबकि सड़क सुविधा एकदम घटिया स्तर की ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार सार्वजनिक निर्माण विभागाधिकारियों को अवगत करवायाया गया, लेकिन उनकी ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इसी तरह बड़ी खाटू से सान्जू जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 458 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Sunday, 23 August 2020
विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना
इस योजना का मूल लक्ष्य छात्र की मृत्यु या शारीरिक क्षति होने पर अभिभावकों या संरक्षक को बीमा लाभ उपलब्ध कराना है। इस योजना में केवल वही अध्ययनरत छात्र शामिल होंगे जो राज्य में किसी भी राजकीय विद्यालय में नामांकित होंगे।
छात्र दुर्घटना बीमा योजना –
बीमा क्लेम हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया :-
इस योजना में किसी छात्र की दुर्घटना मृत्य या शारीरिक क्षति होने पर अधिकतम 1 लाख की राशि देय है। यह राशि मृत्यु पर 1 लाख व अंग क्षत विक्षत होने पर नियमानुसार देय है।
दुर्घटना की स्थिति में निम्नलिखित दस्तावेजों सहित सम्बन्धित प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित पत्र को CBEO कार्यालय को प्रेषित करे। वहाँ से हस्ताक्षर व अग्रेषित पत्र के साथ वह प्रकरण जिला GPF कार्यालय को दुर्घटना के 6 माह के भीतर भिजवाना सुनिश्चित करे। निम्न प्रपत्रों सहित प्रकरण भेजे।
विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा (STUDENT ACCIDENT CLAIM) दावा के लिए आवश्यक दस्तावेज़-
(1) बीमा क्लेम प्रपत्र (SIPF द्वारा जारी)→ विद्यार्थी-सुरक्षा-दुर्घटना-बीमा-दावा-प्रपत्र.pdf (0 downloads)
(2) मृत्यु प्रमाण पत्र
(3) FIR की प्रति
(4) संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित पत्र
(5) पोस्टमार्टम रिपोर्ट
(6) स्कूल द्वारा विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा फीस चालान की कॉपी
(7) दावेदार के बैंक पास बुक की कॉपी
विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा दावा राशि का विवरण-
- दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर- 100000 , रु
- दुर्घटना में दोनों हाथों या दोनों पैरों या दोनों आंखों या एक हाथ एवं एक आंख अथवा एक पैर एवं एक आंख अथवा एक पैर और एक हाथ की क्षति पर – 100000, रू
- दुर्घटना में एक हाथ अथवा एक पैर अथवा एक आंख की क्षति पर – 50000 ,रु
- दुर्घटना में उपरोक्त सती के अलावा अन्य प्रकार की शारीरिक क्षति से बीमा कृत्य विद्यार्थी के संपूर्ण रूप से अपंग होने की दशा में – 100000, रु
श्रवण शक्ति की क्षति की दशा में:-
- श्रवण शक्ति की पूर्ण क्षति ( दो कानों की क्षति ) – 50000,रु
- श्रवण शक्ति की क्षति (एक कान की पूर्ण क्षति)- 15000,रु
एक हाथ के अंगूठे और अंगुलियों की क्षति :-
- एक हाथ के अंगूठे एवं चारों अंगुलियों( समस्त अंगुलियों की क्षति) – 40000,रु
- एक हाथ के अंगूठे एवं चारों अंगुलियों( समस्त अंगुलियों की क्षति) – 40000,रु
- हाथ के अंगूठे की क्षति दोनों अंगुलियों की क्षति – 25000, रु
- एक अंगुली की क्षति – 10000, रु
- हाथ के अंगूठे के अतिरिक्त अन्य अंगुलियों की क्षति – 10000, रू
- किसी भी अंगुली की समस्त अंगुलियों की क्षति पर – 8000, रु
- किसी भी अंगुली की दो अंगुलियों की क्षति पर – 4000, रु
पैर के अंगूठे और अंगुलियों की क्षति की दशा में :-
- दोनों पैर की समस्त पावागुलियों की क्षति (समस्त अंगुलियों की क्षति) – 20000, रुपए
- पैर के एक अंगूठे की क्षति( दोनों अंगुलियों की क्षति) – 5000, रू.
- पैर के एक अंगूठे की क्षति( एक अंगुली) – 2000 ,रु.
- अंगूठे के अतिरिक्त पैर की एक अथवा अधिक अंगुलियों की क्षति (दोनों अंगुलियों की क्षति) – 1000, रू. प्रति अंगुली ।
Sunday, 5 April 2020
न जानें क्यों...
Tuesday, 4 February 2020
- सड़क पर चलने वाले सभी को अपने बाँये तरफ होके चलना चाहिये खासतौर से चालक को और दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को जाने देना चाहिये।
- चालक को सड़क पर गाड़ी घुमाते समय गति धीमी रखनी चाहिये।
- अधिक व्यस्त सड़कों और रोड जंक्शन पर चलते समय ज्यादा सावधानी बरतें।
- दोपहिया वाहन चालकों को अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट पहनने चाहिये नहीं तो उन्हें बिना हेलमेट के रोड पर नहीं आना चाहिये।
- गाड़ी की गति निर्धारित सीमा तक ही रखें खासतौर से स्कूल, हॉस्पिटल, कॉलोनी आदि क्षेत्रों में।
- सभी वाहनों को दूसरे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखनी चाहिये।
- सड़कों पर चलने वाले सभी लोगों को रोड पर बने निशान और नियमों की अच्छे से जानकारी हो।
- यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के नियम-कानूनों को दिमाग में रखें।
Thursday, 30 January 2020
विगत कुछ महिनो मे प्रदेश में सड़क हादसों की दुर्घटनाये बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।
इन ह्रदय विदारक घटनाओं के बारे सुनकर, देखकर बहुत दुःख हुआ।
हादसों में अपनों को खोने का सदमा कई लोग तो बर्दाश्त ही नहीं कर पाते हैं।
कई खुशी के मौके शादी बारात में शामिल होने जाते हैं। आपकी थोड़ी सी जल्दबाजी और लापरवाही खुशी के माहौल को गमगीन बना देती है।
बीते दिनो के हादसों ने भीतर तक झकझोर के रख दिया है।
अतः आज से ही एकबार फिर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के प्रयास की शुरुआत करते हैं। इस मुहिम में आप सभी माननीय सदस्यों से सहयोग की कामना हैं।
अपने आसपास के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनावें।
धन्यवाद
-
Open main menu Search Edit Watch this page List of state highways in Rajasthan state has a good road network. The Nem...
-
Traffic foundation एक दिन मेरी नानी जोधपुर में पहली बार आए। हम अपने किराये के घर की यात्रा के लिए एक ऑटो को किराए पर लेते हैं रास्ते ...
-
सड़क यातायात और हमारी जिम्मेदारी हम क्या कर सकते है - यात्री - सड़क पर पैदल चल रहे हे तो फुटपाथ पर चले। सड़क पर गन्दगी ना करें...




