Traffic foundation

Saturday, 11 March 2017

सड़क सुरक्षा साधारण नियम

साधारण नियम
दुतरफा सड़क पर अपनी दाहिनी तरफ जाने के लिए सीधी दिशा से आने वाले ट्रैफिक को जाने की अनुज्ञा देने के लिए अपने वाहन को बांयी ओर रखें और एक तरफ सड़क पर अपनी दायी ओर से आगे निकलने के लिए अपने पीछे से वाहन को जाने दें । जब बायीं ओर मोड़ हो, उस सड़क के बांयी ओर रखें जिस सड़क को छोड़ रहे हो या जहां आपको प्रवेश करना है ।

जब दायीं ओर मोड़ हो, तब उस सड़क के बीच के लिए आएं जिस तरफ से आ रहे हों और उस सड़क की बायी ओर से जाऍ जिस पर आपको प्रवेश करना हो ।

जकंशन चौराहे, पैदलयात्री क्रासिंग और सड़क क्रासिंग और सड़क के कोने पर धीरे चलाएं और तब तक इंतजार करें जब तक आप यह सुनिश्चित कर ले कि आगे रास्ता साफ है यदि आप मेन रोड की ओर जा रहे है जहां ट्रैफिक विनियमित नहीं होता है, अपने दाये ओर से वाहनों को जाने का रास्ता दें ।

कुछ समय पर हाथ के संकेत आवश्यक होते है । जब वाहन धीरे करना हो तब अपने दाहिने हाथ की हथेली को नीचे करके आगे बढ़ाए और ऊपर और नीचे की ओर घुमाएं ; जब रुकना हो तब अपने वाहन के बाहर प्रवाह को बढ़ाएं । जब दांयी ओर मुड़ना हो और दांयी हाथ की ओर अपनी लाइन बदलनी हो तो, अपनी दांयी भुजा को सीधे हथेली की तरफ आगे बढ़ाए जब बायीं ओर मुड़ना हो और अपनी लाइन बायीं हाथ की ओर बदलनी है तो अपने दांयी भुजा को आगे बढ़ाए और इसे वामावर्त दिशा में घुमाएं अपने से पीछे के वाहन को आगे जाने के लिए, दांयी भुजा को उल्टा घुमाएं और अर्धगोलाकार का इशारा करें ।
निर्देश सूचकः हाथ के संकेत के वजाय अच्छा होगा आप किसी भी आपातकालीन दशा में या दोनों में निर्देश, संकेतो का उपयोग करें ।

दो पहिए चालकों को हेलमेट पहनना एक खासी आवश्यकता है । हेलमेट आई. एस. आई. मानक का होना चाहिए और उस पर आई. एस. आई. चिन्ह होना चाहिए । हेलमेट कोई भी दुर्घटना होने पर आपके सिर के कवच के रुप में कार्य करता है । इसे आपकी व्यक्ति सुरक्षा के लिए डिजाइन किया जाता है । और इसे न पहनना विधिक अभियोजन से बचना है । संपूर्ण सुरक्षा के लिए इसे अच्छी तरह बांधे अन्यथा (पगडी पहनने वाले सिक्खों को हेलमेट पहनने की छूट दी गई है ) ।
रोड क्रासिंग के आस-पास या पहाड़ी के ऊपर या पैदल पथ पर, ट्रैफिक लाइट के निकट या पैदल यात्री क्रासिंग के निकट मेन रोड पर या भारी ट्रैफिक वाली रोड पर, दूसरे पार्क किए गए वाहन के सामने या पीछे जिससे बाधा हों , इस सड़क पर जिस पर सफेद लाइन डाली गई हो ; बस स्टाप स्कूल या अस्पताल के प्रवेश के आस-पास ट्रैफिक चिह्न के अगली तरफ जिससे किसी अन्य को संकेत नहीं दिखाई देते है; प्रवेश द्बार पर; अग्नि शमक के निकट जिससे उस तक पहुंचने में बाधा हो सकती है; वहां पार्क न करें जहां वाहन पार्क करना विशिष्ट रुप से प्रतिबद्ध हैं। 
वाहन का रजिस्ट्रीकरण चिह्न स्पष्ट पढ़ने योग्य और हर समय दिखाई देने वाला होना
 चाहि । मोटर वाहन को इतना नहीं लादें जिससे कि पीछे की लाइट या किसी अन्य लाइट पर या वाहन पर उसकी सुरक्षा के लिए अपेक्षित चिन्ह पर बाधा पड़े।
जब तक अनुमति का निर्देश न हो, एक तरफा सड़क पर वाहन न चलाए, गलत दिशा में एक तरफ मार्ग पर गाड़ी को पीछे करना भी प्रतिषिद है।
दूसरे वाहन से आगे जाते समय भी सड़क को विभाजित करने वाली पीली लाइन को पार न करें। लाइनों को दर्शित करने वाली सड़को पर लाइन को परिवर्तित करने से पूर्व पर्याप्त सूचक चिह्नों का उपयोग करें।
सड़क पर रंगित रुकने वाली लाइन को पार न करे जब आप सड़क जकंशन, चौराहे या पैदल यात्री क्रासिंग पर रुकते हैं तो किसी भी दशा में आपका स्थिर वाहन इस लाइन से बाहर नहीं होना चाहिए।

यौगिक रुप से खराब या पूर्ण रुप से न बनाया हुआ मोटर वाहनों रजिस्ट्रीकृत ट्रेलरों या पार्श्वगाड़ी को ही खीचनें की अनुमति दी जाती हैं। इनसे भिन्न वाहनों को भी निकटतम गैराज ब्रेकडाउन की दशा में पेट्रोलपम्प के लिए खीचनें की अनुमति दी जा सकेगी।

हार्न उपयोग तब करें जब आवश्यक हो और उपयोग मौन जोनों में न करें। अपने वाहन में कोलाहल पूर्ण अनेक धुनों वाला या कर्कश और कर्ण भेदी आवाज वाले हार्नो या अर्लामों को न लगाएं। परिवर्तित साइलेंसरों वाले वाहनों को भी सड़क पर प्रतिषिद्ध किया जाता है।

ट्रैफिक विनियमित करने वाले पुलिस अधिकारी, या सड़क चिन्ह या ट्रैफिक संकेतकों के माध्यम से चालकों को दिए गए निदेशों का हर समय अनुसरण किया जाना चाहिए। इनका उलघंन करना अपराध है।
टक्कर से बचने के लिए अपने से आगे वाले वाले वाहन से पर्याप्त दूरी रखे क्योंकि वह वाहन अचानक अपनी स्पीड कम कर सकता है। विभिन्न गति पर अपेक्षित न्यूनतम् ब्रेकिंग समय के संबंध में आपका मार्ग दर्शन वाला चार्ट आपकी जानकारी के लिए 33 पर दिया गया है। 
सिवाय सुरक्षा कारणों के अचानक ब्रेक न लगाएं । 
पहाड़ पर या खड़ी सड़क पर चढ़ाने वाले वाहन को नीचे की ओर आ रहे वाहन द्वारा मार्गाधिकार दिया जाता है। यदि सड़क पर्याप्त रुप से चौड़ी है तो सड़क की एक ओर रुकने के लिए अपने वाहन को ले जांए और पहले जाने के लिए चढ़ाई पर चलने वाले वाहन को जाने की पहले अनुमति दें। 
जब सड़क पर मरम्मत का कार्य चल रहा हो तो गति कम रखें और आपकी गति 25 किलो मीटर प्रतिघंटो से नहीं होनी चाहिए।
ट्रैक्टरों और माल वाहन के चालकों को भाड़े पर या लाभ के लिए यात्री ले जाना प्रतिषिद्व है। ट्रैक्टर में चालक किसी अन्य व्यक्ति को नहीं ले जा सकता है और माल वाहन में उसे चालक के केबिन में अनुज्ञात व्यक्तियों से अधिक की अनुमति नहीं की जानीं चाहिए। 
किसी भी मोटर वाहन पर किसी भी रीति से माल नहीं ले जाना चाहिए जिससे किसी व्यक्ति को हानि हो या उसे इस पर लादें नहीं जिससे माल वाहन के आगे या पीछे बाहर की तरफ न लटके। किसी सार्वजनिक सेवा के विस्फोटक, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को भी प्रतिषिद्ध किया जाता है।
अपने दो पहिए वाहन पर केवल एक व्यक्ति को ही बिठाएं। सवारी को केवल अपने नीचे की सीट पर ही बैठाना चाहिए। किसी भी सवारी को (बच्चों को भी नहीं) आगे बैठने या खड़े होने की अनुमति न दें। यह न केवल अवैध है अपितु हमेशा खतरनाक होता है क्योकि अचानक ब्रेक लगाने से सामने से वाहन से टकराते हुए बच्चे या व्यक्ति गिर सकते हैं। अपने दो पहिए वाहन पर माल ले जाना कानून का उलंघन है क्योकि सवार अपना संतुलन खो सकता है जिससे दुर्घटना हो सकती है।
आवश्यकता से अधिक पीछे से वाहन न चलाएं और यह सुनिश्चित कर ले कि ऐसा करते समय किसी अन्य व्यक्ति या वाहन को खराब या परेशानी न होगी। 
यदि आप अस्वस्थ है या आपने ऐसी दवाई टॉनिक लिया हो जिससे आपकी चाल योग्यता पर बाधा पड़ने की संभावना हो जिसमें एल्कोहल की मात्रा हो तो वाहन न चलायें।

Be aware & alert

No comments:

Post a Comment