प्राथमिक सहायता
- अगर आहत व्यक्ति होश में हो तो उसे दिलासा दिलाएं।
- आहत व्यक्ति को बिना कोई और नुकसान पहुँचाए, दुर्घटना की जगह से किसी सुरक्षित जगह पर पहुँचाएं।
- हाथ से दबा कर रक्त स्त्राव रोकने की कोशिश करें।
- घावों को साफ करें और साफ सुथरे कपडेसे ढक दें।
- सांस और दिल की धड़कन की जांच करें। अगर ज़रूरत हो तो कॄत्रिम रूप से सांस दिलाने और दिल की मालिश करने की कोशिश करें।
- जांच करके पता करें कि कहीं कोई हड्डी तो नहीं टूटी है। अगर ज़रूरत हो तो परचाली का इस्तेमाल करें।
- अगर आहत व्यक्ति हिल डुल पाने की स्थिति में न हो तो उसे ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर बना लें। (स्ट्रेचर याने आहत व्यक्ति को इधर उधर ले जाने की खाट) आप एक कंबल और दो बांसों का इस्तेमाल करके भी स्ट्रेचर बना सकते हैं। आहत व्यक्ति को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाएं।
- रीढ़ की हड्डी टूटने पर ले जाए जाने में सुरक्षित रखना बेहद ज़रूरी है। रीढ़ की हड्डी टूटने पर आहत व्यक्ति को आराम से एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना चाहिए। उसे पेट के बल लिटाना चाहिए ताकि रीढ़ की हड्डी को और नुकसान न पहुँचे।
- रीढ़ की हड्डी टूटने पर सिर, शरीर, हाथ पैरों को स्ट्रेचर से बांध देना भी ज़रूरी होता है।
- Be Aware Be Alert Be Safe Be Positive
No comments:
Post a Comment