Traffic foundation

Wednesday, 20 September 2017

हेलमेट जरूरी क्यों - सिर सलामत तो जान सुरक्षित

आजकल सडक़ हादसों में ज्यादातर लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती हैं। कारण सिर्फ एक, सिर पर हेलमेट न होना।
हेलमेट को बोझ समझने की सोच के कारण एक जिदंगी घडी़ भर में मौत की आगोश में चली जाती है।
               जरा विचार करे आपकी जिंदगी इतनी सस्ती नहीं हो सकती।
                  - आंखों देखी -
   एक दिन की बात है - "मैं डीडवाना से रोडवेज बस में सीकर जा रहा था। शहर में सड़क पर बहुत भीड़ थी। कोई रैली थी। सडक़ पर जाम लगा हुआ था। बस धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी करीब बीस मिनट के बाद हमें जगह मिली वो भी रैली के दूसरे मार्ग पर जाने से अगर जाम नहीं होता तो बीस मिनट का रास्ता दो मिनट मे पार हो जाता।
        हमारे पिछे सडक़ पर स्कूल बसें, कार, टेक्सी, मोटर साईकिले थी। एक एम्बुलेंस का सायरन भी बज रहा था। ड्राइवर उसे चाह कर भी साइड नही दे पा रहा था जैसे ही थोड़ी जगह मिलती मोटरसाइकिल वाले गाड़ी फंसा देते, ड्राइवर होर्न बजाता तो वो लोग चिल्लाते 'क्ई ऊपर चढासी की।'  ये है गलती करके ऊपर से आँख दिखाना।
    अगर वह लोग यातायात व्यवस्था का पालन करके रैली करते तो न जैम लगता और न ही समय, किसी को भी देर नही होती। उनकी वजह से रोगी की जान न जाती, विद्यार्थियों की परीक्षा और पढ़ाई नहीं छुटती, किसी को तकलीफ नहीं होती।
ज्ञापन तो शांति से भी दिया जा सकता है सबको परेशान करके क्या फायदा।
     खैर हमारी बस चल पड़ी मेगा हाईवे पर चल रहे थे एक मोटरसाइकिल वाला बाइक की लाइन को छोड़ कर ड्राइवर साइड से बस को पार कर रहा था तेज रफ्तार से अचानक सामने से ट्रक आ रहा था बाइक वाले का नियंत्रण बिगड़ गया ओर वह फिसल गया। ट्रक वाले ने ब्रेक लगा लिये नही तो वह निचे आ जाता। परन्तु मोटरसाइकिल वाला एक पत्थर से टकरा गया जिसके कारण उसके सिर में चोट लगी बहुत खून बहने लगा। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी।
हमनें एबुलेंस को फोन किया। पर उसकी सिर में चोट लगने और खुन बहने से मौके पर ही मौत हो गयी।
           उस दिन वहाँ सब बातें कर रहे थे कि अगर इसने हेलमेट पहना होता तो शायद आज इसकी जान बच जाती।"
            सड़क पर गलती या लापरवाही किसी की भी हो दुर्घटना होने पर चोट सबको लगती हैं। और सिर पर लगने वाली चोट जानलेवा भी हो सकती हैं।
              अतः सड़क पर जागरूकता और सतर्कता ही आपके साथी हैं। यातायात नियमों का पालन करें। ये हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाये गये हैं।

Be Aware Be Alert Be Safe Be Positive
      

No comments:

Post a Comment