Traffic foundation

Friday, 19 May 2017

टू व्हीलर चालक ध्यान दें।

गाडी चलाते समय याद रखें।
– अच्छी क्वालिटी का फुल मास्क हेलमेट पहनें.
– आगे और पीछे की लाइट्स काम कर रही हैं कि नहीं, इसका ध्यान हमेशा रखें.
– मुड़ते व़क्त इंडिकेशन ज़रूर दें.
– आगे और पीछे दोनों ब्रेक्स का इस्तेमाल एक साथ सही ढंग से करें.
– सुरक्षित दूरी बनाकर ही ड्राइव करें.
क्या न करें?
– कभी भी टेढ़े-मेढ़े यानी ज़िग-ज़ैग तरी़के से ड्राइव न करें, जो अक्सर टू व्हीलर वाले करते हैं.
– बहुत तेज़ रफ़्तार से बचें.
– अचानक ब्रेक न लगाएं.
– ग़लत साइड से ओवरटेक न करें.
– फोन का इस्तेमाल न करें.
– शराब पीकर ड्राइव न करें.
– बहुत ज़्यादा वज़न लेकर ड्राइव न करें.
चाहे पैदल यात्री हों या वाहन चालक, आप हमेशा यह बात याद रखें कि आपकी जरा-सी लापरवाही न स़िर्फ आपकी, बल्कि दूसरों की भी जान ले सकती है. कोशिश करें कि ज़िम्मेदार नागरिक बनें और नियमों का उल्लंघन न करें.

Be aware  Be alert  Be safe

No comments:

Post a Comment