Traffic foundation
Be aware Be alert Be safe
Wednesday, 17 February 2021
17 फरवरी 2021 सड़क सुरक्षा माह का समापन
Monday, 1 February 2021
सड़क सुरक्षा के नियम
हमारे देश में सरकारों द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी कई तरह के कानुन बनाये गये। पुलिस और प्रशासन द्वारा उन्हें हमारी भलाई के लिए अच्छे से पालन करवाया भी जा रहा है। मगर फिर भी हमारे देश में सड़क हादसों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बेवजह लोग काल के ग्रास बन रहे है। अगर हम सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें तो अपनी और दूसरों के जान-माल की रक्षा कर सकते हैं।
अत: सड़क पर चलते हुए या वाहन चलाते हुए सतर्क और जागरूक रहते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करें।
No ENTRY :- यह संकेत दर्शाता है कि आगे नो एंट्री अथवा प्रतिबंधित क्षेत्र है तथा ट्राफिक की अनुमति नहीं है। ड्राइवर को इसका पालन करना चाहिए तथा रास्ता बदल लेना चाहिए।
साइकिल वर्जित:- यह संकेत दर्शाता है कि साइकिल का प्रवेश वर्जित है।
पैदल यात्री वर्जित:- यह संकेत दर्शाता है कि पैदल यात्रियों का प्रवेश वर्जित है।
अनिवार्य बस पड़ाव:- यह संकेत दर्शाता है कि सभी बसें अनिवार्य रूप से इस स्थान पर रुकेगी।
अनिवार्य बाया मोड़:- यह संकेत दर्शाता है कि कुछ डायवर्जन आदि के कारणों से ड्राइवर को अनिवार्य रूप से बाएं मुड़ना है।
आगे अनिवार्य दायां मोड़ :- यह संकेत दर्शाता है कि आगे एक अनिवार्य दायां मोड़ है तथा ड्राइवर को इसका पालन करना चाहिए।
अनिवार्य रूप से आगे बढ़े:- यह संकेत दर्शाता है की ट्राफिक को बिना बाएं या दाएं मुड़े हुए सीधे आगे बढ़ना है। इस नियम का पालन नहीं करने पर जुर्माना हो सकता है।
अनिवार्य रूप से बाई लेन में रहे:- यह संकेत दर्शाता है कि ट्रैफिक को निर्बाध प्रवाह के लिए ड्राइवर को बायीं लाइन में चलना चाहिए।
स्टॉप:- यह संकेत दर्शाता है कि ड्राइवर को यहां रुकना है। अथवा टहलना है। यह संकेत अधिकतर टोल प्लाजा या ट्राफिक चेकप्वाइंट पर दिखाई देता है।
आगे स्कूल है:- यह संकेत दर्शाता है कि आगे निकट एक स्कूल है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए ड्राइवर को वाहन धीमा कर सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए।
क्रॉस रोड:– यह संकेत दर्शाता है कि आगे रोड क्रॉसिंग है। चौराहे पर पहुंचते समय ड्राइवर को वाहन की गति कम करनी चाहिए तथा दोनों ओर देखते हुए सतर्कता पूर्वक चौराहे को पार करना चाहिए।
आगे ज़ैब्रा क्रॉसिंग है:- यह संकेत हमें दर्शाता है कि आगे ज़ैब्रा क्रॉसिंग है बत्ती लाल होने पर हमें रुकना है तथा पीली होने पर वाहन चलने के लिए स्टार्ट करना है और हरा होने पर चलना है।
आगे हस्पताल है:- यह संकेत हमें दर्शाता है कि आगे निकट ही कोई अस्पताल है। इसलिए ड्राइवर को अपने वाहन की गति धीमी कर लेनी चाहिए।
राउंटअबाउट:- आगे राउंटअबाउट चौराहे का एक विकल्प है। ड्राइवर सतर्क हो जाएं और राउंड अबाउट में प्रवेश करने से पहले उपयुक्त लेन में चले जाएं।
अब मुझे लगता है कि हम सड़क सुरक्षा के बारे में बहुत कुछ जान चुके हैं। अब हम जानेंगे कि अगर हम वाहन में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं तो हमें प्राथमिक उपचार के लिए क्या करना चाहिए।
दुर्घटना की स्थिति में | At the Time of Accident
इमरजेंसी एक्शन सिद्धांत
किसी मेडिकल एजेंसी की स्थिति में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें;
- इस बात का ध्यान रखें कि वह स्थान साफ सुथरा हो।
- पुलिस एंबुलेंस को इमरजेंसी राहत के लिए कॉल करें।
- निम्न अंकित की जांच करें;
. वायु मार्ग खुले हो
. सांसों की जांच करें
. कृत्रिम स्वांस दे और किसी प्रकार के रक्त प्रवाह की जांच करें।
- घायल को आराम में रहने दें और भरोसा दिलाते रहे।
दूसरों को मदद करने के लिए पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आप आग व धुए से दूर हो जो किसी वाहन दुर्घटनाग्रस्त की स्थिति में आम होता है। यदि ऐसा ना हो तो आप घायल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें। हालांकि सुझाव दिया जाता है कि बिना एक्सपर्ट की मदद मिले आप घायल को शिफ्ट ना करें। पर यदि स्थान सुरक्षित नया हो तो ऐसी स्थिति में घायल को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि दुर्घटना स्थान से कोई कांच के टुकड़े या नुकीली चीज में आ गई हो। इसका ख्याल रखें कि आने वाले वाहनों का कोई खतरा न हो। अंत में मैं यही आशा करता हूं कि आप सभी को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में बहुत जानकारी हो गई है और आप सभी इन नियमों का बखूबी पालन करेंगे।
Be aware Be alert
-
Open main menu Search Edit Watch this page List of state highways in Rajasthan state has a good road network. The Nem...
-
Traffic foundation विगत कुछ महिनो मे प्रदेश में सड़क हादसों की दुर्घटनाये बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। इन ह्रदय विदारक घटनाओं के बारे सुनकर,...
